Press "Enter" to skip to content

SRC ITI ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से ध्वजारोहण करा कर पेश की अनूठी मिसाल”/ Shivpuri News

शिवपुरी। 72 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज SRC ITI ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए, अपने आज के अपने ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में शहर के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ससम्मान आमंत्रित किया तथा उनके ही कर कमलों से ध्वजारोहण कराया। 

 

इस मौके पर जब सम्माननीय वृद्धजनों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तो उनके चेहरों पर अाई खुशी को देखकर एक बड़ा ही भावुक दृश्य उत्पन्न हो गया,और वहां मौजूद प्रत्येक शख्श कुछ पलों के लिए भावुक हो गया। तत्पश्चात संस्था के डायरेक्टर Shri Anchal Gupta द्वारा वहां मौजूद भारत विकास परिषद् के Shri Neeraj Agarwal और Shri Amit Khandelwal Ji के कर कमलों से सभी बुजुर्गों को माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित कराया गया।

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर इस तरह की अनूठी पहल की वहां मौजूद सभी लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्था के कई छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कई प्रस्तुतियां भी दी गईं। साथ ही साथ संस्था के सदस्य श्री अरूण भार्गव के मार्गदर्शन में सभी उपस्थितजनों द्वारा Yogasan भी किया गया।
  अंत में सभी अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया तथा मिष्ठान वितरण भी किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!