Press "Enter" to skip to content

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सांसद डॉक्टर केपी यादव ने की मुलाकात / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना शिवपुरी अशोकनगर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने विगत दिवस उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में सौजन्य भेंट कर आंचलिक समस्याओं संबंधी चर्चा की व उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद डॉ यादव ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से सौजन्य भेंट कर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ललितपुर जिला अंतर्गत ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक अमूल्य धरोहर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मुचकुंद गुफाएं एवं श्री रणछोड़ धाम के संरक्षण व संवर्धन हेतु आवश्यक कार्यवाही की मांग रखी। इसके साथ-साथ ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से चंदेरी-अशोकनगर-गुना (मध्य प्रदेश) होते हुए छबड़ा (राजस्थान) मुख्य मार्ग को अंतर राज्य राष्ट्रीय राज्य मार्ग में सम्मिलित कराने हेतु भी पत्र प्रेषित किया।

 इसके साथ ही राजघाट बांध के नीचे ललितपुर-अशोकनगर की सीमा को जोड़ने वाले बेतवा नदी पर बने पुल का जीर्णोद्धार एवं राजघाट बांध महारानी (लक्ष्मी बाई बांध परियोजना) संबंधी चर्चा की।

 सांसद डॉक्टर के पी यादव द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं देते हुए सौजन्य भेंट की गई थी। इस अवसर पर मा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सांसद डॉक्टर के पी यादव को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व शुभ आशीष प्रदान किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!