Press "Enter" to skip to content

मंत्री सिंधिया ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण और भूमिपूजन / Shivpuri news

शिवपुरी 

खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने 26 जनवरी को शिवपुरी भ्रमण के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मंत्री श्रीमती सिंधिया थीम रोड का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने निर्माणाधीन रोड की प्रगति देखी और मौके पर ही अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को असुविधा ना हो। इस दौरान कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

अपने शिवपुरी भ्रमण के दौरान मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने विभिन्न वार्डों में सीसी रोड का भूमि पूजन किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 में विद्यादेवी अस्पताल से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नागर के मकान तक लगभग 11.90 लाख की लागत की सीसी रोड का भूमि पूजन किया। वार्ड क्रमांक 8 में सिटी सेंटर कॉलोनी में उपाध्याय वाली गली में 4.17 लाख, वार्ड क्रमांक 12 में चिमनलाल कोली के मकान से देवेंद्र दुबे के मकान तक 9.10 लाख की लागत  और वार्ड क्रमांक 30 में सईसपुरा स्कूल से मंदिर, बद्री चौक, हरमुखा का बाड़ा तक 7.31 लाख रुपये की लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण 

शिवपुरी भ्रमण के दौरान मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण किया। शहर में दो स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक पुलिस सहायता केंद्र गुना बायपास थाना देहात अंतर्गत स्थापित किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर बायपास पर भी थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने गणतंत्र दिवस पर इनका लोकार्पण किया और इसके संचालन के संबंध में पुलिस अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!