Press "Enter" to skip to content

खेल से प्रतिभा की पहचान होती है : रिझारी / Shivpuri news

 टूर्नामेंट का समापन, रिजौदा की टीम रही विजेत

शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के ग्राम सेजवारा में 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट टेनिस बॉल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रिजौदा इलेवन और सेजवारा की टीम के बीच खेला गया। रिजौदा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए सेजवारा की टीम ने 16 ओवरों में 110 रन ही बना पाई और रिजौदा इलेवन की टीम ने फाइनल मैच 27 रनों से जीत लिया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप रावत रिझारी ने कहा कि खेलों के आयोजन में भाग लेने से जहां प्रतिभाओं की पहचान होती है, वहीं दूसरी ओर आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्य अतिथि श्री रिझारी के सौजन्य से विजेता टीम को राशि 11 हजार 51 रूपए एवं ट्राफी भेंट की वहीं उपविजेता टीम सेजवारा को 5100 रूपए पुरुस्कार के रूप में दिए। इस अवसर पर सरपंच घनश्याम शर्मा, रामनिवास शुक्ला, नीलम सिंह यादव, नारायण लाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। क्रिकेट टूनामेंट में 36 टीमों ने भाग लिया। टूनामेंट के फाइनल मैच रिजौदा इलेवन के खिलाड़ी सोनू ने 34 रन, सुनील ने 23 एवं राम ने 26 रन बनाए। वहीं सेजवारा के ओर से देवेन्द्र यादव ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए वहीं एक ओवर मेडल भी फेंका। समापन अवसर पर कमेटी के गोविन्द सिंह यादव अध्यक्ष, शेवेन्द्र सिंह यादव संचालक, दीपक यादव उपाध्यक्ष, नीलम यादव, देवेन्द्र, सुखवीर, भैयाजी, नीरज, रविन्द्र, राजभान, जोगेश, भूपेन्द्र, अवधेश धाकड़, महेश धाकड़, राधेश्याम पाल, रंजीत, अंकेश यादव, दीपक यादव, शिवजीत, मोनू, दिनेश, संजीव, सोनू, नंदकुमार, आदेश, उम्मेद धाकड़, सुनील जाटव सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!