Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका के परिजनों को फंसाने किशोर ने खुद के अपहरण की साजिश रची / Shivpuri News

शिवपुरी। करबला पुल के पास लोगों ने 17 साल के किशोर को कपड़े से हाथ-पैर
बंधी हालत में देखा और पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस ने छानबीन की और
बयान दर्ज किए तो मामला झूठा निकला। दरअसल किशोर ने ही अपने दोस्त से अपने
हाथ-पैर बंध लिए थे और पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका के परिवार वालों ने
अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर दो दिन रखा।

प्रेमिका के
परिजनों को फंसाने के लिए किशोर ने यह साजिश रची। करबला पुल के पास 17 साल
का किशोर हाथ-पैर बंधी हालत में लोगों को मिला। देहात टीआई सुनील खेमरिया व
फिजीकल थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। किशोर को अस्पताल
में भर्ती कराया।

पूछताछ ने बताया कि मेरी प्रेमिका के
परिजनों ने दो दिन पहले अपहरण कर बंधक बनाकर रखा और बुधवार को करबला के पास
छोड़कर गए। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को बुलाया तो कहानी कुछ और ही
निकली। नाबालिग प्रेमिका ने ही अपने नाबालिग प्रेमी की पोल खोलकर रख दी। इस
तरह मामला झूठा निकला।

दस माह पहले दोनों नाबालिग भाग गए थे, केस भी दर्ज हो चुका

छानबीन
से पता चला कि दोनों नाबालिग प्रेमी दस माह पहले घर से भाग गए थे। एक से
डेढ़ माह बाद घर लौटे। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को पकड़कर कोर्ट में पेश
किया, जहां से जेल चला गया। जमानत पर रिहा होने के बाद नाबालिग घर आ गया।

कभी
लड़की उसके घर आ जाती तो कभी वह लड़की के घर चला जाता। दोनों के परिवार
परेशान हो गए और दोनों को अपने हाल पर छोड़ दिया। दोनों लुधावली रहने लगे।
लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों में झगड़ा हाे गया। लड़की कुछ दिन पहले अपने घर आ
गई। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने घर आकर कहा था कि अब देखना कि
तुम्हारे घर वालों का क्या होता है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!