Press "Enter" to skip to content

किसानों को भाड़े का लालच देकर दो ट्रैक्टर ले गए ठग / Bairad News

बैराड़। बैराड़ के नंदौरा गांव में दो किसानों ने तीन महीने
पहले एक-एक लाख जमा कराकर दो ट्रैक्टर फायनेंस कराए और घर ले आए। गांव का
व्यक्ति मुरैना के व्यक्ति को लेकर आया और दोनों ट्रैक्टर भाड़े पर चलाने की
कहकर ले गए। ट्रैक्टर नहीं मिलने पर किसानों ने बैराड़ थाने में मुकदमा
दर्ज कराया है।

किसान रामदयाल पुत्र बारेलाल जाटव
ने ट्रैक्टर क्रमांक एमपी33 एसी4388 और अशोक पुत्र रजनू धानुक निवासी ग्राम
नंदौरा ने ट्रैक्टर क्रमांक एमपी33एसी3921 अक्टूबर 2020 में फायनेंस
कराया। गांव का गिर्राज ओझा निवासी ग्राम नंदौरा और जितेंद्र गुर्जर पुत्र
रामअवतार गुप्ता निवासी मुरैना आए। ट्रैक्टरों को भाड़े पर चलाने की बात
कही।

एडवांस 30-30 हजार दिए और हर महीने 25-25
हजार देने की बात कही। उसके बाद ट्रैक्टर लेकर दोनों कहीं भाग गए। किसानों
की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!