Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक / Shivpuri News

शिवपुरी। केंद्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय
के नारी शक्ति पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक आमंत्रित किए गए
हैं। वर्ष 2020 के लिए यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नई
दिल्ली में दिए जाएंगे। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज
में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए
असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

 

 इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों,
एनजीओ आदि को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रूपये
दिए जाएंगें। पुरस्कारों की घोषणा 20 फरवरी तक की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन
आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते
हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है। 

व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक अगर
संस्थान है तो उन्हें इस क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य
होगा। इस श्रंखला में एक राज्य अथवा केंद्र शासित राज्य को भी पुरस्कृत
किया जाएगा जहां बाल लिंगानुपात में सराहनीय रूप से सुधार हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!