Press "Enter" to skip to content

खूबत घाटी ले रही जान, बाइक सवारों को वाहन ने कुचला, दो की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खूबत घाटी पर बीती रात भयंकर हादसा घटित हो गया। यहां शिवपुरी से अपने घर सकलपुर आ रहे बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों ही बाइक सवारों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीवास्तव आदिवासी व रतन आदिवासी निवासी सकलपुर किसी काम से शिवपुरी आए हुए थे। यहां रात हो जाने के बाद वह अपने गांव सकलपुर के लिए बाइक से निकले। जैसे ही वह खूबत घाटी पर पहुंचे तो मोड़ पर एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गए और गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सतनबाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतकों के परिजनों को जानकारी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!