Press "Enter" to skip to content

करैरा के प्रतिभावान बच्चों में लाएंगे निखारः खत्री / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, आरटीसी करैरा
प्रशिक्षण संस्थान में सुरिंदर खत्री ने उप महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण
किया है। इनसे पहले भंवर सिंह उप महानिरीक्षक थे। पदभार ग्रहण करने के साथ
ही उप महानिरीक्षक खत्री ने कैंपस की सरसरी जानकारी ली। मौजूदा चुनौतियों
के अनुसार प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। इसके पहले सुरिंदर खत्री वर्ष
2011 से 2014 तक आइटीबीपी कैंपस शिवपुरी में भी पदस्थ रह चुके हैं। वर्ष
2016 से 2018 तक नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव में पदस्थ रहे। 

 

यहां पर
जनजाति के बच्चों को आइटीबीपी के प्रशिक्षकों की मदद से कोचिंग दी। इसका
परिणाम रहा कि गांव की लड़कियों की टीम हॉकी की राज्य स्तरीय चैंपियन बनी।
इसके साथ ही 4 लड़कियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। अलग-अलग खेलों में
गांव के 300 बच्चों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें से 200 बच्चों ने स्टेट और
नेशनल मेडल जीते। सुरिंदर खत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि आइटीबीपी के
प्रशिक्षकों की मदद से करैरा और आसपास के ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान
बच्चों को निखारा जाए और उन्हें राष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन करने का अवसर
प्रदान किया जाए। बच्चों के लिए यह एक बेहतर कार्य होगा। इस मौके पर
आइटीबीपी आरटीसी कैंपस के अधिकारी मौजूद रहे।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!