Press "Enter" to skip to content

वृंदावन शर्मा आत्महत्या कांड : आरोपी बाबू सचिन को भी हाईकोर्ट ने जमानत दी / Shivpuri News

शिवपुरी। वृंदावन आत्महत्याकांड में आरोपी बनाए गए बाबू सचिन अग्रवाल को भी शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पूर्व बाबू प्रशांत गुप्ता को भी ग्वालियर हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। अब आत्महत्याकांड के मुख्य आरोपित तत्कालीन डीईओ अजय कटियार ही इस मामले में जेल में है। उल्लेखनीय है कि जून माह में डीईओ कार्यालय के निलंबित बाबू वृदावन शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। और सुसाइड नोट के माध्यम से डीईओ सहित दो बाबूओं को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

 


इस मामले में करीब 6 माह फरार रहने के बाद तीनों आरोपितों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। सरेंडर के बाद बाबू प्रशांत गुप्ता को हाईकोर्ट से जमानत मिली। इसके बाद सहायक ग्रेड-3 बाबू सचिन अग्रवाल को भ्ज्ञी शुक्रवार को हाईकोर्ट से राहत मिली है है। अभी डीईओ अजय कटियार ने जमानत सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद जमानत के लिए कहीं र्को आवेदन नहीं लगाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!