Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्ती की बालिकाओं को हर महीने मिलेंगे सेनेटरी पैड / Shivpuri News

 शिवुपरी। आदिवासी किशोरी बालिकाओं को अब उन दिनों शर्मिंदगी नहीं उठानी होगी। जिले में पहली बार किशोरी बालिकाओं के लिए काम करने वाली संस्था शक्तिशाली महिला संगठन ने आदिवासी बाहुल्य दादौल, सुरवाया, चिटोरीखुर्द, अमरखौआ, विनेगा, नया बलारपुर, बड़ौदी आदिवासी बस्ती एवं बांसखेड़ी गांव आर्थिक रुप से कमजोर 500 बालिकाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया। अब हर महीने 4 हजार सेनेटरी पैड यहां की बालिकाओं को दिए जाएंगे। इसके जरिए वे हर महीने अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रख पाएंगी। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के संभागीय सलाहकार अतुल त्रिवेदी ने कहा कि किशोरियों को विभिन्न प्रकार के संक्रमण व बीमारियों से बचाने के लिए यह योजना बहुत ही लाभप्रद है। 

 

यदि किशोरी हर महीने अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करें और फिर उपयोग के बाद इस कचरे को सुरक्षित तरीके से नष्ट करें तो किशोरी बालिकाओं में होने वाले संक्रमण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर कई तरह की भ्रांतियां होती हैं। शहर में रहने वाली बालिकाएं इसे लेकर जागरूक होती हैं, लेकिन ग्रामीण अंचल में जागरूकता की कमी होती है। इस मुहिम के तहत हर बालिका को प्रति माह 8 सेनेटरी पैड दिए जाएंगे। वितरण हर महीने के चौथे मंगलवार को होगा। इस अवसर पर प्रमोद गोयल, न्यूट्रीशन चैंपियन शांति, प्रियंका, सोमवती, रुबीना, लबली, राजनंदनी, कुंजा, शिवानी, भारती एवं बबली आदिवासी उपस्थित थीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!