Press "Enter" to skip to content

सीजी इवेंट्स एण्ड सर्विस द्वारा कुश्ती, बॉक्सिंग, मिक्स मार्सल आट्र्स, जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेताओं को दिए पुरस्कार / Shivpuri News

 

शिवपुरी। शिवपुरी में अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता जिसमे कुश्ती, बॉक्सिंग, मिक्स मार्सल आर्ट्स, जिमनास्टिक्स की प्रतियोगिताओ का एक साथ आयोजन किया गया। मास्टर बलबीर रावत ने बताया कि इसमें हरियाणा और मप्र के बीच हुआ कुश्ती का मुकाबला हुआ जिसमें विजेता हुए गुरमीत पहलवान को वीरा फाइट क्लब के डायरेक्टर मास्टर बलवीर रावत द्वारा 31000 की ईनामी राशि दी गई और दूसरा सबसे बडी फाइट एमएमए फाइट सूरज ओझा जो कि शिवपुरी के अंतरराष्ट्रीय फाइटर हैं मिक्स मार्सल आर्ट्स के हरियाणा के मुकेश कुमार को एक किक में चित करके 11000 की इनामी राशि अपने नाम की।

तीसरी फाइट नैना शर्मा जो कि शिवपुरी से जुडो में नेशनल चैम्पियन हैं उन्होंने सोनिया को कांटे की टक्कर दे कर मुकाबला अपने नाम किया। मिक्स मार्सल आर्ट्स के मुकाबले भोपाल ओर शिवपुरी के खिलाड़ियों के बीच हुये प्रदीप रावत गोल्ड, उपेन्द्र गोल्ड , महेंद्र सिल्वर कुस्ती में मोहित गोल्ड, संदीप गोल्ड, सतीश गोल्ड, मोहन सिल्वर सौरव सिल्वर सतपाल सिल्वर, बॉक्सिंग में अभिषेक रावत गोल्ड, नानक गोल्ड, मानवेन्द्र गोल्ड, अंश सिल्वर, राज भार्गव गोल्ड अभिषेक सोनी सिल्वर मैडल मिला।

 


 शिवपुरी के रोहित ओर उनकी टीम द्वारा जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया और पूरी टीम ने गोल्ड मैडल जीते ओर इस कायक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद वाजपेयी (SDM), जीतू राठखेड़ा, गायत्री लिटोरिया(SI), नारायण रावत, यशपाल रावत, भूपेंद्र रावत, एकता शर्मा रहे। पेटल एंड संस पडोरा द्वारा वीरा फाइट क्लब को 15000 की नकद राशि और सभी खिलाड़ियों को नगद पुरुस्कार दिया गया। एकता शर्मा सीजी इवेंट्स एण्ड सर्विस द्वारा पूरे कार्यक्रम को प्रयोजित किया गया। प्रदीप रावत ने कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया व होसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!