Press "Enter" to skip to content

बस स्टैंड पर ट्रेवल्स पर काम करने वाले कर्मचारियों की आपस में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी चौराहा पर िस्थत बस स्टेंड पर ट्रेवल्स पर काम करने वाले कर्मचारियों में रंजिश को लेकर आपस में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सत्तारसिंह जो तोमर ट्रेवल्स पर काम करता है ने बताया कि शुक्रवार को रात के समय उसके पास भदोरिया ट्रेवल्स पर काम करने वाला गौरव शर्मा आया और रंजिश को लेकर गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो गौरव ने उसके साथ मारपीट की और पास की दुकान से चाकू उठाकर उस पर हमला बोल दिया वहीं गौरव ने बताया कि जब वह दुकान पर सामान लेने गया तो सत्तारसिंह आ गया और रंजिश के चलते मारपीट कर दी जिससे उसके शरीर में मूंदी चोटें आई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!