Press "Enter" to skip to content

लोकसभा क्षेत्र में स्मार्ट फार्मिंग हेतु इफको की टीम के साथ सांसद डॉक्टर केपी यादव ने बैठक की / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना, शिवपुरी, अशोकनगर सांसद डॉक्टर केपी यादव ने इफको किसान टीम के प्रमुख संदीप मल्होत्रा, प्रबंध निदेशक विभास मंडल, एचआर प्रमुख संजीव शर्मा एवं डॉ. शंकर गोयनका प्रबंध निदेशक डब्ल्यु ओ डब्ल्यु फेक्टर्स इंडिया के साथ नई दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें इफको किसान द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों में की गई गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिससे कृषि क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ दिखाई दी।

 

सांसद डॉक्टर के पी यादव ने अपने कृषि बाहुल्य निर्वाचन क्षेत्र के किसान समुदाय के मुद्दों और चिंता को उठाया और अपने क्षेत्र में निम्न परियोजनाओं पर काम करने के लिए सहमति जताई।

– एफपीओ की स्थापना (किसानों का उत्पादन संगठन) जो 300 से अधिक किसानों को सीधे मदद करेंगे।

– सफाई छटाई ग्रेडिंग पैकिंग के लिए सुविधाओं की स्थापना और उसे बाजार में लाने की योजना।

– यह क्षेत्र धनिया उत्पादन की दृष्टि से बृहद है तो बेहतरीन धनिया के उत्पादक व खरीद के लिए सुविधाएं निर्धारित करेंगे।

– पैकेजिंग और उनमें मार्केटिंग की सुविधा किसानों को लाभ हो उसके लिए प्रयास।

– मवेशी चारा उत्पादन की संभावना हेतु संसदीय क्षेत्र में है स्मार्ट फार्म बनाना।

– उत्कृष्टता के द्वीप का निर्माण अत्याधुनिक आधुनिक कृषि पद्धति का निर्माण करना।

 

 

wow फेक्टर्स के अनुसार यह काफी सकारात्मक बैठक रही।संस्थान ने सांसद
द्वारा क्षेत्र के किसानों के प्रति रुचि व विकास की सभी संभावनाओं के प्रति चिंता के लिए प्रतिबद्धता हेतु काफी प्रशंसा की एवं माननीय सांसद महोदय को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!