Press "Enter" to skip to content

लायंस क्लब साउथ ने जीते दर्जन भर पुरूस्कार / Shivpuri News

तत्कालीन प्रांतपाल अशोक ठाकुर के निर्देशन में लायंस साउथ 2020 ने जीते अनेकों पुरूस्कार

शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों के चलते वर्ष 2019-20 के पुरूस्कारों की घोषणा की गई। यहां तत्कालीन पूर्व प्रांतपाल ला.अशोक ठाकुर के निर्देशन में वर्ष 2020 के निवृत्तमान अध्यक्ष एड.पारस जैन के कार्यकाल में दर्जन भर से अधिक पुरूस्कार हासिल किए है। बीते रोज घोषित हुए पुरूस्कारों के स्मृति चिह्न संस्था के तत्कालीन प्रांतपाल ला.अशोक ठाकुर को प्राप्त हुए जिस पर उन्होंने अपनी पीएसटी टीम के साथ एसपीएस स्कूल परिसर में सभी पुरूस्कारों के साथ टीम को बधाइ दी। 

 

निवृत्तमान अध्यक्ष एड.पारस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रांतपाल ला.अशोक ठाकुर के द्वारा वर्ष 2019-20 में अनेकों सेवा गतिविधियां की गई जिसके चलते पूरे वर्ष भर शिखर थीम पर आधारित सेवा कार्यों के चलते संस्था को दर्जन भर पुरूस्कार हासिल किए लेकिन तब मार्च 2020 में कोरेाना काल होने के कारण यह पुरूस्कार घोषित नहीं हो सके थे इसे लेकर अब हालात सामान्य होने पर यह पुरूस्कार क्लब की ओर से पूर्व प्रांतपाल ला.अशोक ठाकुर ने प्राप्त किए जिन्होंने गत दिवस एसपीएस स्कूल परिसर में सभी लायन पीएसटी वर्ष 2019-20 के साथ फोटो सेशन कराते हुए यह पुरूस्कार लायन्स क्लब साउथ की टीम को प्रदाय किए। 

 

इन पुरूस्कारों में बेस्ट क्लब के साथ-साथ आनंन्दन, डायबिटीज शिविर, छोटी दीपावली, सर्विस वीक, सांता व कोरेाना सहायता जैसे अनेकों पुरूस्कार शामिल है जिसे लायन्स क्लब साउथ ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर डिस्ट्रीक्ट ई-323 को गौरान्वित किया है। लायन्स क्लब साउथ को मिले इन पुरूस्कारों पर समस्त लायन्स क्लब साउथ के पदाधिकारी व सदस्यों ने क्लब की ओर से बधाईयां दी है। इस अवसर पर मुकेश जैन खरई, पवन जैन नरवर, श्री विरमानी, श्रीमती नीलम जैन व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!