मीट मार्केट और सईसपुरा में 200 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे / Shivpuri News

शिवपुरी|इन दिनों अवैध कनेक्शनों को हटाने की पहल बिजली वितरण कंपनी द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में शहर की मीट मार्केट और सईसपुरा में अभियान चलाकर बिजली कंपनी ने यहां 200 से अधिक अवैध डीपी से लिए गए कनेक्शनों को काट दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया, लेकिन बिजली कंपनी के साथ मौजूद सुरक्षा सैनिक की वजह से लोग ज्यादा आक्रोशित नहीं हो सके। विभाग के एई ने बताया कि इस दौरान टोचन करके डीपी से जोड़े गए 200 से अधिक कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई की गई और अब यह अवैध कनेक्शन यहां पर नहीं जोड़ सकेंगे। इन्हें बिजली का वैध कनेक्शन लेना ही होगा।