Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन तोमर जी ने 32 वां सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत कन्या पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया / Gwalior News

ग्वालियर। 31.01.2021 / प्रदेश भर में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ग्वालियर में भी रविवार को साइकिल और वाहन रैली निकाली गई। इस रैली के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए आग्रह किया गया। कार्यक्रम फूलबाग मैदान में संपन्न हुआ जहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर परिवहन आयुक्त मुकेश जैन आईजी ग्वालियर रेंज अविनाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। 
गौरतलब है कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा महीना मनाया जा रहा है इसके तहत प्रदेश के किसी ना किसी शहर में रोजाना सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उनसे अपील की जा रही है।किवो लाइसेंस लेकर अपना वाहन चलाएं। लोगों से अपील की गई कि वह नशे में गाड़ी चला कर अपना और दूसरे का जीवन खतरे में नहीं डालें। हेलमेट पहने, तीन सवारी भी नहीं चलें। इसके अलावा यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें ।
यातायात पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैनात है ।कार्यक्रम में एक छात्रा अनुष्का गुप्ता को मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन विभाग की ओर से मुहैया कराया गया। इससे पहले वह सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुकी थी। परिवहन आयुक्त लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान को महती जरूरत बताया वहीं परिवहन ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करके हम अपना और दूसरे का जीवन बचा सकते हैं और किसी के घर का चिराग बुझने से भी रोक सकते हैं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!