Press "Enter" to skip to content

फुटबॉल ग्राउंड पर युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गांधी पार्क ग्राउंड पर एक युवक की रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी संदीप यादव ने बताया कि गांधी पार्क ग्राउंड में रविवार को उनकी टीम का मैच बाबू अकेडमी क्लब से था तभी क्लब में खेलने वाले सोहित खान, आरा मोहम्मद, साहिल खान आए और रंजिश को लेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो उसके साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह चोटें आई। घटना के बाद आरोपितों उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!