Press "Enter" to skip to content

कोलारस में ताजियों की तैयारी जोरों पर 20 को निकलेगा भव्य चल समारोह

कोलारस में ताजियो की तैयारी जोरो पर, 20 को निकालेगा भव्य चल समारोह*

कोलारस – नगर को धार्मिक कहना कोई बड़ी बात नही है। यहां के लोग धार्मिक रूची के साथ यहां की हवाओ में भाईचारे की भीनी भीनी खुशबू भी आती है। और इसका असर यहां के सभी त्यौहारो में बखूभी देखने को मिलती है। यहां होने वाले सभी धर्मो के त्यौहार हमेशा से ही शांती और सभी धर्मा के आदर सम्मान की भावना से मनाए जाते है। और नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे भाईचारे की भावना के साथ निशवार्थ हर धर्म और हर वर्ग के कार्यक्रमो में अपनी उपस्थिती दर्ज कराकर भाईचारे की मिशाल पेश करते है। 

हर वर्श की भांती इस वर्ष भी कोलारस में मुस्लिम समाज के प्रमुख त्यौहार मोहर्रम ताजियो के 40 दिन बाद चैहल्लम ताजियो का त्यौहार मनाया जाता है। जिसमें विधिवद्ध पूजा के बाद ताजियो का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाता है। जिसमें मुस्लिमो समाज के साथ अन्य धर्मो के लोग भी बड़ चड़ कर हिस्सा लेते है। इस वर्श भी कोलारस में ताजियो का चल समारोह 20 नबम्बर रविवार को कोलारस में निकाला जा रहा है जो शाम सात बजे से अपने अपने स्थानो से प्ररम्भ होकर सोमवार की सुबह करीब 8 बजे सब्जि मण्डी कोलारस पहुंचेगा। 

जिसमें नगर के प्रथम नागरिक एवं नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे द्वारा कलाकारो का सम्मान किया जाएगा उनके साथ श्रीमंत सिंधया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, सांसद प्रतिनिधी हरीओम रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो की ताजियो की तैयारी में युवाओ द्वारा करीब महिने भर से दिन रात ताजियो को बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी तैयारी नगर में कई जगह ईमामबाड़ो पर जोरो पर चल रही है। और अब आखरी समय में ताजियो को आखरी रंग देने में अकबर खांन, वक्फ वोर्ड अध्यक्ष, रफीक खांन, इमरान अली (पत्रकार), बफाती खांन, लतीफ पठान, शाबिर पठान, परवेज पठान, ईरशाद खांन, शाहिद शाह, ईरशाद शाह (पप्पू), आरीफ अली, सोऐव खांन, छोटे खांन, शानू शाह, शवीर शाह, राजा खांन, इमरान खान आदी युवा पूरी मेहनत से लगे है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!