Press "Enter" to skip to content

त्रिलोचन गौड, श्वेता गुप्ता का डीएसपी के लिए चयन, अंकिता जैन का श्रम अधिकारी के पद पर चयन कोलारस का बढाया मान

त्रिलोचन गौड, श्वेता गुप्ता का डीएसपी के लिए चयन, अंकिता जैन का श्रम अधिकारी के पद पर चयन कोलारस का बढाया मान
Displaying shweta gupta.jpg
कोलारस-विगत दिवस एम पी पीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें कोलारस नगर से तीन सदस्यो ने अधिकारी पद हासिंल कर कोलारस का मान बढाने का कार्य किया है। कोलारस नगर के गुढाबाले परिवार से त्रिलोचन गौड पुत्र सूर्य प्रकाश सरदार गुढा वालेा के द्वारा रविवार की रात्रि घोषित पीएससी के रिजल्ट में चौथी रैंक हांसिल कर डीएसपी पद के लिए चयन हुआ है। त्रिलोचन गौड का  इससे पूर्व पीएससी में दो बार चयन हो चुका है। पहली बार महिला सशतिकरण अधिकारी के रूप में दूसरी बार नायव तहसीलदार के रूप में और अब डीएसपी के रूप में चयन कर त्रिलोचन गौड ने गुढा बाले परिवार एवं बृाहा्रण समाज से लेकर कोलारस का मान तीसरी बार बढाया है। 
कोलारस में गुरूद्वारे के सामने पुल के पास निवास करने बाले हरिचरण गुप्ता कार्या बालो की पुत्री श्वेता गुप्ता के द्वारा पीएससी  में 30 वी रैंक हांसिल कर डीएसपी पद के लिए चयनित हुई है। डॉ. हरिचरण गुप्ता वर्षो से कोलारस नगर में प्रायवेट चिकित्सक के साथ साथ स्वयं का व्यापार एवं व्यावसाय करते है। हरिचरण गुप्ता भाजपा नेता डॉ. राजकुमार गुप्ता के बडे भाई है। कु. श्वेता गुप्ता के डीएसपी पद के लिए चयन होने पर कोलारस अग्रवाल समाज के अलावा नगर के सभी लोगो ने श्वेता गुप्ता उनके माता पिता एवं परिजनो को बधाईयां दी है। कोलारस नगर के धर्मशाला मार्ग पर निवास करने बाले विजय कुमार जैन जो कि बर्तमान में कोलारस के वीआरसी कार्यालय में सव इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। इनकी पुत्री कु. अंकिता जैन ने 27 वी रेंक हासिल कर जिला श्रम अधिकारी के रूप में पीएससीमें पहली बार में ही 27 वी रैंक हासिल कर अपने परिजनो, गुरूजनो के साथ साथ जैन समाज का नाम कोलारस परगने से लेकर जिले में रोशन किया है। अंकिता जैन की उपलब्धी पर कोलारस के जैन समाज के साथ साथ सभी समाज के लोगो ने बधाईयां दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!