Press "Enter" to skip to content

जवाहर कॉलोनी में 21 साल की नवयुवती ने लगाई फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली जवाहर कॉलोनी की शिवानी गली में एक नवयुवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया कारण अज्ञात है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आफरीन पुत्री अकरम 21 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी शिवानी गली की लाश मंगलवार को घर मे पंखे से लटकी हुई मिली। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। युवती अपने परिजनों के साथ रहती थी और घटना के समय वह अपने कमरे में अकेली थी। जब परिजन युवती को बुलाने पहुंचे तो दरवाजा नहीं ख्ुला जिस पर जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो देखा कि आफरीन ने पंखे से फांसी का फंदा बना खुदकुशी कर ली थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

एसआई राजीव दुबे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जवाहर कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगा ली है जिस पर वह मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती ने फांसी क्यों लगाई अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!