Press "Enter" to skip to content

साहब…! पं. जवाहर लाल नेहरू विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अशासकीय स्कूल में हुआ छात्रवृत्ति घोटाला, कार्रवाई एक पर भी नहीं / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! पं. जवाहर लाल नेहरू विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति का जमकर घोटाला हुआ लेकिन कार्रवाई आज दिनांक तक एक पर भी नहीं की गई। अब ये लोग अपना घोटाला छिपाने के लिए लामबद्ध हो गए है और अपने ढीगरा क्योस्क तथा खाता धारकों पर फोड़ है। वहीं जांच टीम द्वारा भी दोषी पाए जाने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह बात आरटीआई कार्यकर्ता आशुतोष भार्गव निवासी सदर बाजार टेकरी गली ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से हिी।

अपनी शिकायत में आशुतोष ने बताया कि शिक्षा विभाग के डीईओ द्वारा अशाा. पं. नेहरू हा.से. स्कूल के प्राचार्य द्वारा किए गए छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कराने हेतु एक टीम बनाई गई थी। उक्त जांच दल द्वारा अपने निर्णय में बताया गया कि पं. नेहरू के प्राचार्य द्वारा अधेड़ उम्र के छात्रों की आईडी लगाकर छात्रवृत्ति निकाली गई है। पं. नेहरू के प्राचार्य द्वारा ही अपने हस्ताक्षरित बिल द्वारा छात्रवृत्ति भुगतान हेतु बिल संकूल प्राचार्य को दिया तथा स्व्यं के छात्र होने की बात की जांच दल के समक्ष स्वीकार की। पं. नेहरू के प्राचार्य ने उक्त जांच दल के निर्णय को स्वीकार कर मेरे द्वारा पुन: जांच कराने हेतु आवेदन दिया गया जिस पर कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत के सीईओ को जांच दल का प्रभारी बनाकर कमेटी बनाई गई। उक्त दल द्वारा भी जांच कर अपने निर्णय में पं. नेहरू के प्राचार्य को दोषी माना। इसके बाद पं. नेहरू के प्राचार्य द्वारा अन्य विद्यालयों के प्राचार्यों को एकित्रत किया और कार्रवाई न करने की बात कही गई। जब अन्य विद्यालयों के फर्जीबाड़े के नाम मीडिया द्वारा सामने आए तो सभ्ज्ञी अशाासकीय विद्यालय एकजुट हो गए ताकि इस फर्जीबाड़े को दबाया जाए केवल क्योस्क सेंटर तथा खाता धाारकों तक ही सीमित किया जा सके। मामले को लेकर आवेदक ने पुन: जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!