Press "Enter" to skip to content

मेरठ: 15 हजार का इनामी बदमाश अपने गुर्गों के साथ गिरफ्तार

मेरठ: 15 हजार का इनामी बदमाश अपने गुर्गों के साथ गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब लंबे समय से आतंक का पर्याय बने 15000 हजार के कुख्यात बदमाश सतीश गिरी को उसके साथियों के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए बदमाशों के पास से चार तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस, स्विफ्ट कार, आठ मोबाइल फोन और मोटर साइकिल बरामद की गई है ।पुलिस अधिकारियों ने बताया सतीश गिरी एक भगौड़ा और आजीवन कारावास का अपराधी है. वह अक्टूबर में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. फरार होने कुछ ही दिन बाद सतीश ने मेरठ तहसील में एक कानूनगो की रंगदारी ना देने पर दिनदहाड़े ह्त्या कर दी थी. इसके बाद सतीश ने बीजेपी पार्षद राजीव काले पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, लेकिन खुशकिस्मती से उनकी जान बच गई थी.
पुलिस सतीश को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी, लेकिन रविवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर सतीश और उसके चार  साथियों को पुलिस ने सदर थाना इलाके के सोफ़िया तिराहे से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि सतीश वेस्ट यूपी में अपना वर्चस्व बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे रहा था. सतीश को पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इससे भविष्य में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा.
बदमाश सतीश ने मीडिया के सामने बताया कि वो जल्द ही व्यापारी नेता नवीन गुप्ता की हत्या कर देता, क्योंकि उससे एक करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी थी.  नवीन गुप्ता ने कहा कि उन्हें धमकी का डर नहीं है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!