
शिवपुरी। गोरा टीला गांव में कुएं पर पानी भरने गई किशोरी को अकेली पाकर युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक किशोरी ने माता-पिता के संग मंगलवार को कोलारस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किशोरी का कहना है कि सोमवार की शाम 4 बजे वह सिद्ध बाबा मंदिर स्थित कुएं पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान श्रीराम आदिवासी निवासी गोरा टीला आया और उसके संग गलत काम किया। मजदूरी कर माता-पिता घर लौटे तो उनको आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment