Press "Enter" to skip to content

कोलारस एसडीएम की रेत माफियाओं पर कार्यवाही, 2 डंपर,1 ट्रेक्टर पर की कार्यवाही

कोलारस एसडीएम की रेत माफियाओं पर कार्यवाही, 2 डंपर,1 ट्रेक्टर पर की कार्यवाही
Displaying 8 shiv 10.jpg

कोलारस। एसडीएम आर. के. पाण्डेय द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार जारी धर पकड अभियान के तहत गुरूवार की सुबह ठण्ड  एवं कोहरे के बीच एसडीएम आर. के. पाण्डेय ने अवैध रूप से रेत भरकर जा रहे दो डंपरों एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकडकर कार्यवाही की जद में लिया है, ग्राम साखनौर में एक लाल रंग का महिन्द्रा टैक्टर नायब तहसीलदार उत्तम शर्मा ने पकडा जो कोलारस पुलिस थाने में देर शाम जप्ती में लिया गया। 
कोलारस एसडीएम आर.के. पाण्डेय से गुरूवार की शाम इलैक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मिडिया के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस बार्ता के दौरान चर्चा की गई थी। कि सिंध क्षेत्र के कोलारस एवं बदरवास तहसील क्षेत्र में करीब 6 स्थानो पर 6 सैंकडा बाहन पुलिस की मिली भगत से अवैध रूप से रेत का उत्खन्न कर रहे है। जिस पर कोलारस एसडीएम ने मीडिया के समक्ष माईनिंग एवं राजस्व अमले से फोन पर चर्चा कि उसके बाद शुक्रवार की सुबह ठण्ड के बीच प्रशासनिक अमला साखनौर एवं अंनतपुर के घाटो पर अवैध रूप से रेत का परिवहन चोरी से विना रॉयल्टी के करते हुये। 2 डम्पर जिनके नम्बर एम पी 33 एच 1425 एवं दूसरा डम्पर एम पी 33 एच 1494 के अलावा साखनौर से ट्रैक्टर क्रमांक एम पी 33 बीए 3024 को पकड कर कोलारस पुलिस की सुपुद्रगी में सौप दिया है। जिस पर अवैध रूप से रेत परिवहन करने की कार्यवाही नायव तहसीलदार उत्तम शर्मा द्वारा करने के बाद तीनो वाहनो पर जुर्माने के लिए एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को भेजने की बात प्रेस से चर्चा के दौरान नायव तहसीलदार उत्तम शर्मा ने दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!