Press "Enter" to skip to content

झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसा तांत्रिक, आंखों में धूल झोंक लूटी इज्जत

झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसा तांत्रिक, आंखों में धूल झोंक लूटी इज्जत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सप्ताह भर पहले झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.
जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के छनाऊ के धनाणियों का तला श्रीरामवाला गांव की इस घटना में लावारिश फेंकी गई बच्ची एक नाबालिक युवती के साथ हुए रेप का नतीजा थी. युवती के साथ एक तांत्रिक ने उसके घरवालों की ‘आंखों में धूल झोंक’ कर दुष्कर्म किया था और उसी ने युवती के बच्ची पैदा हाेने पर उसे झाड़ियों में फेंका. इस पूरे मामले में बच्ची की नानी और युवती की मां भी शामिल रही.पुलिस ने मां की ममता और मानवता को तार-तार करने वाली घटना के मामले का खुलासा करते हुए तांत्रिक और नवजात की मां और युवती की मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार ढोंगी तांत्रिक का झाड़ फूंक के बहाने घर में आना जाना शुरू हुआ था और उसने परिवार के लोगों को अन्धविश्वास में लेकर धोखे से अविवाहित युवती से रेप किया. और जब युवती का प्रसव हुआ तो लोकलाज का डर दिखाकर इसी ढोंगी बाबा ने युवती की मां से मिलकर नवजात बालिका को कचरे में फैंक दिया.
एसपी गगनदीप सिंगला के निर्देश पर चौहटन थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एएसआई रामूराम अन्य पुलिस जवानों की टीम गठित की गई. मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की गई. आसपास के ग्रामीणों को विश्वास में लेकर मुखबीर बनाए. इस पर मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध घर में  से पूछताछ शुरू की पूरी सच्चाई निकलकर सामने आई वह समाज को आइना दिखाने वाली थी. एक तांत्रिक ने झाड़फूंक का बहाना बनाकर अविवाहित युवती से अवैध संबद्ध बना लिए जिससे युवती गर्भवती हो गई और  जब तक परिजनों को इस बात की भनक लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी. फिर लोकलाज के डर से घर में ही प्रसव करवाया और ढोंगी बाबा के हाथ से नवजात को कचरे में फिंकवा दिया.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!