Press "Enter" to skip to content

तीन दिन अवकाश के बाद कल फिर देखने को मिलेगी बैंको में भीड

तीन दिन अवकाश के बाद कल फिर देखने को मिलेगी बैंको में भीड
Displaying 11 shiv 9.jpg
कोलारस/बदरवास। अधिकांश बैंको में शनिवार से लेकर आज सोमबार तक तीन दिवस का अवकाश होने के कारण ए टी एम खाली पडे हुये है वही बैंको में लेन देन न होने के कारण आज शादी विवाह से लेकर मण्डी, व्यापार व्यवसाय लगभग रूका हुआ पडा है मंगलवार को बैंक खुलने के साथ बैंको से लेकर ए टी एम के बाहर लम्बी लम्बी लाईने देखने को मिलेंगी कोलारस में एस बी आई के ए टी एम को छोडकर शेष ए टी एम बंद पडे हुए है जबकि बदरवास एवं लुकवासा में एक मात्र एस बी आई के ए टी एम तथा बैंक होने के कारण बदरवास एवं लुकवासा के लोगो को परेशानी ज्यादा झेलनी पड रही है। 
केन्द्र सरकार प्रतिदिन लोगो को सुविधायें देने के उददेश्य से घोषणायें कितनी भी करे किन्तु बैंको में कैश उपलब्ध न करा पाने के कारण बैंक से लेकर व्यापारी एवं आम आदमी सभी परेशान होते दिखाई देते है। बैंको में कैश उपलब्ध न होने के कारण कहीं 3 हजार तो कहीं 24 हजार जैसा व्यक्ति बैसा भुगतान किया जा रहा है। कुल मिला कर बैंको में कैश पर्याप्त न होने के कारण व्यापार व्यवसाय से लेकर मण्डी का कारोवार पूर्णत: बंद जैसी स्थिति में दिखाई दे रहा है। चैको से भुगतान होने के कारण मण्डी में अपना गल्ला बेचने बाले किसानो के बैंक एवं कियोस्क सेंटर से 2500-3000 का ही भुगतान होने के कारण किसान फसल बेचने के बाद भी बैंको एवं कियोस्क बैंको के वाहर चक्कर लगा लगा कर परेशान हो रहे है। कोलारस से जानकारी देते हुये हमारे संबाददाता हरीश भार्गव, सुरेन्द्र सिंह, नीलेश कुमार, सुखदेव सिंह ने बैंक की लाईनेा में लगे लोगो से चर्चा की तो बैंक की लाईन मे लगे कर्मचारी, किसान, व्यापारी, आम आदमी सभी का एक ही कहना था। कि बैंक में कैश उपलब्ध न होने के कारण बैंक 3 हजार से लेकर 24 हजार जैसा व्यक्ति जैसी अवश्यकता उसी हिसाव से भुगतान कर रहे है। कोलारस में एसबीआई की मुख्य शाखा एवं एक एटीएम को छोड कर शेष एटीएम मशीन बंद तथा अन्य बैंको में कैश उपलब्ध न होने के कारण कम केश  मिलने के कारण लोग परेशान नजर आये। वहीं लुकवासा से राहुल शर्मा, बदरवास से रोहित यादव, प्रहलाद शर्मा, शीलकुमार यादव, देवीशरण भार्गव, खतौरा से अशोक भार्गव, रन्नौद से विनोद मैथिल ने जानकारी देते हुये बताया कि बैंको में कैश न मिलने के कारण मण्डी, आम बाजार से लेकर चारो तरफ कैश कम मिलने के कारण लोग परेशान हो रहे है। जिन लोगो को थोडा वहुत कैश मिल भी रहा है। वह 2000 के नोट का खुल्ला न मिलने के कारण परेशान हो रहे है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!