Press "Enter" to skip to content

गेहूं उर्पाजन के बनाए गए पंजीयन केंद्र ही चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन केंद्र होंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु निर्धारित पंजीयन केन्द्र ही चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए है।

रबी हेतु सभी कृषको (नवीन एवं पुराने) को पंजीयन कराना आवश्यक है। वन पट्टाधारी एवं सिकमी काश्तकार का पंजीयन, पंजीयन केन्द्र पर ही होगा तथा अनुबंध अथवा पट्टे की प्रति भी उपलब्ध करानी होगी। किसानों को भुगतान जे.आई.टी. के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाना है। 

 

इस कारण किसान पंजीयन में केवल राष्ट्रीयकृत एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखाओं के एकल बैंक खाते ही दर्ज किए जाएं तथा जनधन. ऋण, नाबालिग, बन्द एवं अस्थायी रूप से रोके गए खाते (विगत 6 माह से क्रियाशील नहीं हो) आदि पंजीयन में न दर्ज कराने हेतु पंजीयन करने वाले ऑपरेटर द्वारा किसान को पंजीयन के समय अवगत कराया जाए तथा इसकी सूचना भी पंजीयन केन्द्र पर प्रदर्शित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!