पडोरा से खोड सडक निर्माण को जल्द ही कराये जाने की मांग

कोलारस-भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने रोड स्वीकृत होने के उपरान्त वर्षात पूर्व सडक निर्माण कराये जाने की मांग की है। गौरतलब है कि शिवपुरी विधायक एवं कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पडोरा से खोड सडक स्वीकृत कराई। स्वीकृत होने के उपरान्त सडक निर्माण अभी तक प्रारंभ नही हुआ है जिसको लेकर भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान क्षेत्र की जनता की बात पर अब प्रशासन से सडक निर्माण के लिए एडी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रहे है। चौहान का कहना है कि बारिश से पूर्व सडक निर्माण प्रारंभ हो जाये तो मुसाफिरो को आसानी होगी। और व्यवासाय भी आसानी से हो सकेगा साथ ही इस रोड पर आने बाले ग्रामीणो को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आवागमन सुगम होगा। चौहान का कहना यह भी हैकि इस रोड के बीच पुलियो का निर्माण भी होना है। जिसमें समय अधिक लगता है। इस लिए उन्होने श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया को पत्र लिखकर रोड निर्माण शीघ्र कराये जाने की मांग उल्लेखित की है।






Be First to Comment