फर्जी परीक्षार्थियों पर लगाम कसने के लिए की कवायद
जीवाजी विश्वविद्यालय ने जारी किए निर्देश
शिवपुरी। जीवाजी विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि यदि अब परीक्षार्थी बिना मूल पहचान पत्र के परीक्षा देने पहुंचा तो वह परीक्षा नहीं दे पाएगा। प्रो. यूसी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में पिछले लंबे समय से विभिन्न परीक्षाओं में फर्जी परीक्षार्थियों के बैठने के मामले सामने आने के बाद जीवाजी विश्व विद्यालय ने अहतियात बरतते हुए अपने सभी परीक्षा केन्द्रों को आदेश जारी किए हैं कि आगामी संपन्न होने वाली परीक्षाओं में किसी भी छात्र को उसके मूल पहचान पत्र देखे जाने के बाद ही परीक्षा में सम्मिलित किया जाए। यदि बिना मूल पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में स िमलित किया जाता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य की होगी।
मूल पहचान के रूप में ये होंगे मान्य
परीक्षार्थी के मूल दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लाइसेंस, पेन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यदि परीक्षार्थी उक्त पहचान पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र नहीं पहुंचते हैं तो उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा जिसके लिए वह स्वयं जि मेदार होंगे।

Be First to Comment