Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: कांग्रेस ने आज नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया / Gwalior News

ग्वालियर। 03.02.2021 /  कांग्रेस ने आज नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर  एक ज्ञापन दिया और चेतावनी दी यदि 10 दिवस के अंदर इनका निराकरण नहीं हुआ तो जनहित में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
आज कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के मुताबिक नगर निगम की अकर्मण्यता से शहर के प्रत्येक वार्ड में समस्याओं का अंबार है जिससे वहां रहने वाले नागरिक काफी परेशान है गली कूचों के अलावा शहर की मुख्य सड़कों की हालत खस्ता है धूल उड़ रही है और प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे है सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल है कचरों के ढेर लगे है पार्क दुर्दशा के शिकार है उसकी आवंटित राशि का बंदरबाट होने से रखरखाव नही हो पा रहा कई बस्तियों में पानी नही मिल रहा पानी की किल्लत है अमृत और अन्य योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। 
कई मोहल्लों में सीवर उफान पर है गंदा पानी फैल रहा हैं और महापुरूषों के प्रतिमा स्थल पर भारी गंदगी देखी जा रही वहां की साफसफाई नही हो रही ना ही उनपर माल्यार्पण हो रहा वह राशि कहा जा रही है इसकीं जांच होना चाहिये। कांग्रेस ने उक्त जानकारी देते हुए निगमायुक्त शिवम वर्मा को ज्ञापन सौपा कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन में इन समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!