Press "Enter" to skip to content

बैराड़ से गिर्राजजी जा रही बस बिजली के खम्बे से टकराई

बैराड़। नगर पंचायत क्षेत्र के थाने के सामने में गुरूवार की सुबह 5 बजे बैराड़ से गिर्राजजी जा रही एक यात्री बस नगर के मुख्य बाजार में थाने के सामने सड़क के बीच में खड़े बिजली के खम्बे से जा टकराई यात्री बस 11केवी की हाई टेंशन लाइन से हुई इस दुर्घटना से नगर में गंभीर हादसा होने से टल गया इस हादसे में जहां चमत्कारिक रूप से किसी को भी कोई गंभीर चोट नही आई वही दुर्घटना के बाद बस को बैक लेते समय सड़क किनारे रखी दो साईकिलों को रौंदती हुई रामेश्वर रजक की प्रेस की दुकान में जा घुसी। जानकारी के अनुसार बैराड़ के युवकों ने गिर्राजजी जाने के लिए टेवल्स की बस क्रमांक एमपी 06-0181को किराये से किया था। गुरूवार की सुबह बस का चालक पेट्रोल पंप से डीजल डाला कर बस चलाते हुए थाने के सामने स्थित पुराने बस स्टैण्ड पर आ रही थी तभी थाने के सामने मेटाडोर खड़ी थी बताया जा रहा है कुछ थाने के पुलिस वाले मैटर डोर से अवैध वसूली कर रहे थे इसी बीच बस बीच सड़क पर खड़े बिजली के खम्बे से जा टकराई पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बस को जप्त कर थाने में रखवा लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!