
गरीब बस्ती में पहुंची अनु. जाति जिलामहामं
त्री डॉ. पिप्पल
शिवपुरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ शकुंतला पिप्पल ने करैरा की गरीब बस्ती में महिलाओं के बीच जाकर उनके अधिकारों को एवं महिला सशक्तीकरण के बारे में चर्चा की एवं अनुसूचित जाति छात्रावास में पहुंचकर वहां पर पढऩे वाले छात्र छात्राओं को फल एवं बुक पेन वितरित किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ शकुंतला पिप्पल के साथ में कई महिलाएं उपस्थित रही। इसी बीच उन्होंने शराब पीने से होने वाली हानि से लोगों को जागरुक कराया और सभी से शराब ना पीने की अपील की। उपस्थित जन समुदाय ने एकमत होकर उनका समर्थन किया।




