
शिवपुरी। विकास पुरूष कै.माधवराव सिंधिया की पावन जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा अपने वरिष्ठ कांग्रेसी एवं टीम के साथ सर्वप्रथम छत्री पहुंचकर कै.माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात जन्म जयंती को सेवाभावी रूप में मनाते हुए जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की सेवा कर उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया सेवा और परोपकर के मार्गदर्शक थे जिन्होंने हमेशा सर्वहारा वर्ग के विकास की सोच को परिलक्षित किया ऐसे महान कै.सिंधिया के पदचिह्नों पर चलने का हम संकल्प लेते है और मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित भाव से रहकर कार्य करेंगें यह दृढ़ संकल्पित होते है। इस अवसर पर केशव सिंह तोमर, राजेन्द्र शर्मा, अनिल प्रताप सिंह चौहान, राजेशबिहारी पाठक, हरवीर सिंह रघुवंशी, पदम चौकसे, आईटी सेल संयोजक कपिल भार्गव, नपा उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल, रवि कुलश्रेष्ठ, विजय शर्मा, के.एल.राय, प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थ सिंह चौहान, सुधीर कोड़े, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम कुलश्रेष्ठ, जगराम धाकड़, जगदीश यादव, हरिओम राठौर, इस्माईल खान, विवेक अग्रवाल, आशीष धाकड़ आदि मौजूद थे। इस दौरान अन्य शहर कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने मिलकर इस जनसेवा के अनुकरणीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।






Be First to Comment