Press "Enter" to skip to content

छात्रावास खोलने के लिए विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

 

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए छात्रावास खोलने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला छात्रावास प्रमुख राहुल पड़रिया ने बताया कि सदेव छात्र हितों में सक्रिय छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों की परेशानी को देखते हुए जो छात्र अपने आवास भत्ता ना आने के कारण किराया नहीं दे पा रहे हैं एवं पढ़ाई करने में बड़ी समस्या आ रही है। विभिन्न समस्याओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज छात्रावास खोलने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि छात्रावास खोले जाएं अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी। नगर मंत्री विवेक धाकड़ ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, आगे जिला संयोजक मयंक राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शिवपुरी के साथ जिले की विभिन्न इकाइयों में तहसीलों में छात्रावास खोलने हेतु ज्ञापन सौंपा कि यदि जल्द से जल्द छात्रावासों को नहीं खोला गया तो पूरे जिले भर में उग्र आंदोलन विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जाएगा।

इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला संयोजक मयंक राठौर, राहुल पटेरिया, विवेक धाकड़, प्रदुमन गोस्वामी,संदीप शर्मा, नीरज धाकड़, रत्नेश तिवारी, आदित्य राठौर, अभिषेक चौहान, भानु समाधिया, रमन राठौर, कमल किशोर, अभय चौहान, शिवेंद्र लोधी, के साथ 2 सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!