
शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से के माधव नगर से आ रही है यहां युवक अपनी ससुराल चला गया और उधर चोरों ने घर साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह माधव नगर में अपने बड़े भाई के साथ रहता है। बीते रोज उसका बड़ा भाई अपने परिवार सहित ससुराल चला गया उधर मैं भी अपने गांव चला गया। अगले दिन दूध वाले ने खबर दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है और दरवाजा खुला है। जिस पर वह तुरंत गांव से आया और देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और यहां से सोने की दो चूडिया, दो सोने के झूमके, 5 अगूठी, एक सोने की चैन, एक सोने का कड़ा, एक जोड़ी चांदी की पायल, घड़ी, टीव्ही सहित करीब 1 लाख रुपए के माल चोरी हो गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर लिया।






Be First to Comment