Press "Enter" to skip to content

अब हेलीकॉप्टर में बैठकर पर्यटक देख सकेंगे नरवर की खूबसूरती को


पर्यटकों को लुभाने के लिए नरवर किले पर बनेगा हेलीपेड

शिवपुरी।
राजा नल-दमयन्ती और ढोला-मारू की ऐतिहासिक गाथाओं का स्थल नरवर पर्यटन की
ओर निरंतर नए आयामों की ओर अग्रसर है। कभी सिंधिया स्टेट की ग्रीष्मकालीन
राजधानी रहे इस नरवर को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और
यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों को लाने के लिए नरवर किले पर हेलीपेड बनाने
को लेकर मप्र शासन गंभीरता से काम कर रहा है।
अभी हाल ही में मध्य
प्रदेश मुख्य सचिव हरिरंजन राव, शिवपुरी कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं
अन्य अधिकारियों की उपस्थित में हुई बैठक में नरवर को पर्यटन के क्षेत्र
में आगे ले जाने पर जोर दिया गया। यहां सबसे रोचक बात यह है कि अब नरवर
भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक हेलीकॉप्टर से सीधे नरवर किले पर आ सकेंगे।
जी हाँ! अभी हाल ही में एक निजी हेलीकॉप्टर कंपनी ने नरवर को पर्यटन के लिए
चुना है। कंपनी नरवर किले पर अपना हेलीपेड बनाकर पर्यटकों को नरवर दर्शन
के साथ-साथ आसपास के सभी दर्शनीय स्थलों जैसे मडीखेड़ा बाँध, टपकेश्वर,
दिहायला झील आदि की सैर कराएगी। इसके लिए पर्यटकों को यात्रानुसार किराया
भुगतान करना होगा, इतना ही नहीं यहां आने वाले पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से
ही खजुराहो ले जाने की व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।
नगर परिषद
अध्यक्ष नरवर डॉ. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि नरवर के विहंगम दृश्य को
आसमान से देखना बेहद आनंददायक होगा। डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि नरवर जैसे
प्राचीन और रोचक इतिहास से जुडे स्थल को पर्यटन की मुख्य धारा से जोडा
जाएगा। नरवर में पर्यटन से जुडी अपार संभवानाएं हैं, जिसमें युवाओं को
रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। नरवर को पर्यटन के क्षेत्र में आगे ले
जाने का जो अवसर हमें मिला है हम नरवर को पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष ले
जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नरवर की ओर से ऐतिहासिक विरासतों को
सहजने की पूरी कोशिश की जाती है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। पर्यटकों के
लिए सारी बुनियादी आवश्यकताओं की यथासंभव व्यवस्था नगर परिषद की ओर से की
गयी है। इसी क्रम में नरवर यात्रा पर आए मध्यप्रदेश मुख्य सचिव हरिरंजन
राव, शिवपुरी कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगणों ने नरवर के
ऐतिहासिक और पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। जिसमें सबसे पहले नरवर किले का
भ्रमण किया। इसके बाद मडीखेडा और अन्य स्थल भी हरिरंजन राव ने घूमे। राव ने
कहा कि नरवर वाकई एक पुरातन विरासत को सहेजे हुए है इसे हैरीटेज सर्किट
में जोडा जाएगा और पर्यटन के सभी रास्ते नरवर के लिए खोले जाएंगे।

खाण्डेराव हवेली में बनेगा हेरीटेज

मप्र
पर्यटन विकास निगम द्वारा नरवर किले पर न सिर्फ हेलीपेड बनाने के लिए
स्थान का निरीक्षण किया गया, वहीं दूसरी ओर किले पर स्थित खाण्डेराव हवेली
को भी इस दृष्टि से चिन्हित किया गया कि क्यों न इस हवेली में एक हेरीटेज
बनाया जाए जो पर्यटकों की हर आवश्यकता पूरी कर सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!