Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ने पिछोर एवं खनियांधाना में किया कार्यालयों का निरीक्षण

शिवपुरी 
 कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने आज पिछोर एवं खनियांधाना के शासकीय
कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर शासन की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं
हितग्राहीमूलक योजनाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने
संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं स्टाॅक पंजीयों के
संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय
दण्डाधिकारी पिछोर संजीव जैन साथ थे।
कलेक्टर
ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान नगर पंचायत पिछोर में नगर पालिका
कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में प्रोपर साफ-सफाई न होने, स्टाॅक
पंजी का संधारण न होने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को साफ-सफाई एवं स्टाॅक
पंजी संधारित करने के निर्देश दिए। 
श्री
श्रीवास्तव ने उपजेल पिछोर का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई एवं रिकाॅर्ड
नियमानुसार संधारित पाया गया। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय पिछोर का
निरीक्षण कर विभिन्न शाखा प्रभारियों से योजनावार समीक्षा कर सीएम
हेल्पलाईन में प्रकरण अधिक लंबित होने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद
पंचायत को तत्काल निराकरण कर फीडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होनंे
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, एनबीए एवं मनरेगा के कार्यों की प्रगति
की समीक्षा करते हुए एपीओ से ग्राम पंचायतवार जानकारी ली एवं पूरी
पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न पेंशन
योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पेंशनरों को आधार नम्बर एवं
मोबाईल नम्बरों से जोड़कर फीडिंग का प्रतिशत बढ़ाए। उन्होंने ग्राम पंचायत
जराय का भी निरीक्षण कर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
के तहत आवासों की जानकारी, शौचालय के निरीक्षण कर ग्रामीणों को शौचालय का
उपयोग करने की सलाह दी। 
उन्होंने
उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाली खाद्यान्न की
जानकारी लेते हुए तोल मशीन की भी जांच कराई। उन्होंने ग्रामवासियों की
शिकायत पर अपात्र बीपीएल धारियों के नाम बीपीएल सूची से हटाने के
अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिछोर को निर्देश दिए। उन्होंने कृषि उपज मण्डी
पिछोर का निरीक्षण करते हुए मण्डी सचिव को निर्देश दिए कि कर्जधारी किसानों
का पंजीयन आवश्यक रूप से कराए। उन्होंने नगर पंचायत खनियांधाना, जनपद
पंचायत खनियांधाना का भी निरीक्षण किया और आज से शासन द्वारा घोषित समर्थन
मूल्य पर गेहूं उपार्जन के संबंध में भी जानकारी ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!