Press "Enter" to skip to content

सफलताः सुनार की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, 35 हजार रूपए का ईनामी बदमाश पिस्टल व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर बदरवास मंे 21 जनवरी को सुनार की दुकान मे शटर तोडकर हुई चोरी की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन मे अनुभाग कोलारस से थाना प्रभारी बदरवास उमेश उपाध्याय, थाना प्रभारी रन्नौद अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी इंदार उपेन्द्र दुबे के नेतृत्व में आरोपियों की पतारसी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी द्वारा उक्त घटना को घटित करने वाले अज्ञात आरोपी के विरूध्द 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया।

गठित टीमों द्वारा चोरी के संबंध मे लगातार प्रयास करने पर पारदियों की गैंग द्वारा उक्त घटना घटित करने की सूचनाएं प्राप्त हुई। 3 फरवरी को पारदी गेंग की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना पर दौराने इलाका गस्त व चैकिंग में मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बदरवास उनि. ,थाना प्रभारी रन्नोद एवं थाना प्रभारी इंदार एवं उनि रामवीर सिंह द्वारा दोबारा चोरी करने की नीयत से बदरवास में आए चोरों की घेराबंदी की, घुरवार पुल के पास से चोरों की गेंग पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गैंग मंे से एक व्यक्ति जो कि थाना धरनावदा जिला गुना का रहने वाला है को घेराबन्दी में पकड लिया, जिसके पास से 1 पिस्टल. 32 बोर व 3 जिंदा राउंड व एक चोरी की बाइक जो उसके एक दिन पहले लुकवासा से चुराई थी को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 7 साथियों के साथ 21 जनवरी को बदरवास में सुनार की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करना बताया। जिसके कब्जे से उसके हिस्से की 04 चूडियां बरामद की गई।

उक्त गिरफ्तार आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर जिला गुना से भी कई गम्भीर प्रकरणों में फरार होना व अलग-अलग अपराधों में 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित होना पाया गया। इस तरह आरोपी गुना, शिवपुरी जिले से 35000 रूपये का वाछिंत दुर्दांत अपराधी है। जिसके ऊपर 14 अपराध थाना धरनावदा में पूर्व से पंजीबध्द है। आरोपी दिल्ली ,हरियाणा आदि क्षेत्रों मे भी कई गम्भीर घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जहां से ईनामी होने व फरार होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है, रिकार्ड एकत्रित किया जा रहा है।

उक्त आरोपी को पकडने मंे एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा, थाना प्रभारी बदरवास उनि. उमेश उपाध्याय, थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी ,थाना प्रभारी इंदार उनि. उपेन्द्र दुबे, उप निरी.रामवीरसिंह (जिला आगरमालवा), उप निरी. बीएम कुशवाह, आर युधिष्ठर रघुंवशी ,सुरेन्द्रराय, शैतानसिंह, निर्मल बारेला, महेश पटेलिया एवं सैनिक मनोज परिहार का सराहनीय भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!