
बैराड़। बैराड़ के ग्राम खरई डाबर में 5 दिवसीय निशुल्क शिविर का समापन हुआ।भारत स्वाभिमान न्यास व् पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर, जो दिनाँक 25 से जारी रहा, शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित 5:30 से 7:30 तक शा०मा०वि० में योग अभ्यास जिला योग प्रचारक विशाल आनंद द्वारा कराया गया।साथ ही योग के लाभ जीवन में बताया। इसी क्रम में रात्रि में आरोग्य सभा का आयोजन कर आयुर्वेद व् घरेलू उपचारों के द्वारा बिमारियों के बचाव बताये गये।गांव मे योग प्रचार रैली व् नशामुक्ति रैली निकाल नशामुक्त व् योग युक्त रहने का यज्ञ कर संकल्प दिला किया शिविर का समापन ,शिविर समापन पर ग्राम समिति प्रभारी व् योग शिक्षक और सहयोग शिक्षक नियुक्त किया ,जो नियमित योग क्लास जारी रखेंगे।
शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने बाले रामजीलाल , प्रयाग,रतन सिंह,मस्तराम,व चंद्रभान जी ने योग प्रचारक जी का आभार व्यक्त किया|
शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने बाले रामजीलाल , प्रयाग,रतन सिंह,मस्तराम,व चंद्रभान जी ने योग प्रचारक जी का आभार व्यक्त किया|






Be First to Comment