
कुरीतियों को मिटाने पर होगी विस्तृत चर्चा
बैराड़। शिवपुरी जिले बैराड़ तहसील क्षेत्र ग्राम दुल्हारा में शिव मन्दिर पर किरार समाज की ऐतिहासिक होली मिलन समारोह एवं महापंचायत होने जा रही है। किरार धाकड़ क्षत्रिय हितकारणी महासभा के मीडिया प्रभारी माखन सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 2 अप्रैल रविवार को दुल्हारा में शिवमंदिर पर किरार धाकड क्षत्रिय समाज की महापंचायत होगी इस महापंचायत में समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर जैसे दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, शराबखोरी आदि कुरीतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इन कुरीतियों से लडऩे और इनको मिटाने का बीड़ा किरार धाकड़ क्षत्रिय हितकारणी सभा बैराड़ ने उठाया सबसे पहले किरार धाकड़ क्षत्रिय हितकारणी सभा बैराड़ ने सदियों से चली आ रही मृत्युभोज जैसी कुरीतियों से लडऩे का सभा के सदस्यों ने एकजुट होकर मृत्युभोज को बंद करने की शुरुआत गाव जोराई ग्राम गाजीगढ़ धीगपुर, देवरीकला, रामपुरा, मेहरा, दांगबर्वे अहिल्यापुर आमतला दुल्हारा. सहित पौहरी, तहसील के कई गांव में मृत्यु भोज बंद करा कर एक अनूठी मिसाल पेश की और समाज के विकास हेतु किरार समाज के सभी लोगों ने अपना अमूल्य सहयोग मिला।
मृत्युभोज न कर इन्होंने पेश की मिसाल
मृत्युभोज जैसी कुरीति को मिटाने की पहल सबसे पहले जोराई ग्राम के अपरवल धाकड़ ने अपनी माता जी का खर्च न करने का समाज के विकास हेतु समाज हित में निर्णय लिया जो कि पूरे समाज के लिए मिसाल बने। इसके बाद गाजीगढ़ में बालूराम धाकड़ ने अपनी पत्नी जोराई में उम्मीद धाकड़ की माताजी। धीगपुर में विजय धाकड़ की माताजी देवरीकला में गजाधर के पिताजी ग्राम वर्वे में ग्राम आमतला में नाथूराम की पत्नी ग्राम रामपुरा जरिया मैं रामस्वरूप की माताजी ग्राम अल्लाहपुर में हरि सिंह के पिताजी ग्राम दुलारा में सोनेराम धाकड़ की माता जी एवं ग्राम परीक्षा सहित आदि ग्रामों के लोगों ने समाज हित में खर्च मृत्यु भोज पर होने वाले लाखों रुपए की फिजूल खर्चो को रोकने एवं इस रूपयो को समाज हित में अपने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च करने का निर्णय लिया जो समाज के लिए एक अनूठी मिसाल बना। ग्राम नदौरा में शिवचरण धाकड़ रामगोपाल बर्मा भगत ने अपनी मां का खर्च ना करने का निर्णय लेते हुए 21000 हजार रुपैया बैराड़ धर्मशाला निर्माण हेतु अपने स्वर्गवासी मां के नाम से दान दिया जो प्रत्येक समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण बने किरार धाकड़ हितकारणी सभा बैराड़ ने जो बीड़ा उठाया लहर बनके पोहरी शिवपुरी कोलारस क्षेत्र तक पहुंची इन सभी क्षेत्रों के अलावा दूर-दूर तक किरार हितकारिणी सभा बैराड़ के कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक फैले गई और समाज के विकास की धारा में कई संगठन सक्रिय होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर ग्राम दुलारा के शिव मंदिर पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन बैराड़ पोहरी शिवपुरी के समाज बंधुओं द्वारा किया जा रहा है।
मृत्युभोज बंद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले होंगे सम्मानित
महापंचायत में मृत्युभोज को बंद कराने में जिन परिवारों ने महती भूमिका निवाई है उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा किरार हितकारिणी सभा के उन सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा जिन्होंने घर घर जाकर मृत्यु भोज को बंद करवाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया इस महापंचायत में समाज में शराब से बर्बाद होती नई पीढ़ी को कैसे बचाया जाए तथा समाज की प्रतिभाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बात पर व्यक्त चर्चा सभी समाज बंधुओं से की जाएगी समाज के सभी वरिष्ठ एवं सम्मानीय बंधु कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने विचारों से समस्त किरार समाज को लाभवित किया जाएगा। किरार धाकड़ क्षत्रिय हितकारणी सभा के विकासशील होने का इस महापंचायत को लेकर भारी उत्साह समाज में है।
कार्यक्रम को लेकर बड़ेे स्तर पर किया जा रहा है प्रचार-प्रसार
आप भी इस महापंचायत में आये इस विशाल आयोजन में शिवपुरी जिले के बैराड़, पोहरी छर्च सतनवाड़ा, शिवपुरी, कोलारस सहित तीन विधानसभाओं के समाज बंधु महापंचायत को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में बैनर, होर्डिंग, पोस्टर के साथ साथ भारी प्रचार किया जा रहा है और मीडिया प्रभारी माखन सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया हैं कि जो व्यवस्था महापंचायत की जा रही है ऐसी कभी आज तक नहीं की गई, न कभी आगे ऐसी होगी। शिव मंदिर पर हजारों समाज बंधुओं के जयकारे से गूंजेगा। समाज के लोगों ने समाज बंधुओं से अनुरोध किया है कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में भागीदार बनें।






Be First to Comment