Press "Enter" to skip to content

मरीज को स्टे्रचर पर रखकर दो किमी. पैदल चला परिजन

अस्पताल प्रबंधक ने नहीं उपलब्ध कराई एम्बुलेंस

शिवपुरी।
विगत वर्ष प्रदेश में नंबर अस्पताल का खिताब पाने वाले जिला अस्पताल
समय-समय पर अपनी लापरवाहियों के मामले में सुखियों में आता रहता है। इसी
तरह का मामला आज उस समय सामने आया जब एक मरीज का जिला अस्पताल में जब
एक्सरा नहीं हुआ तो अटेंडर मरीज को स्ट्रेचर पर ही रखकर दो किमी तक पैदल
चलक निजी एक्सरे संचालक के पास पहुंचा। अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर
लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध
नहीं कराई। अस्पताल में इस तरह का यह कोई पहला मामला न हीं है, बल्कि इससे
पहले कई मामलों में अस्पताल सुर्खियां बटोर चुका है। अस्पताल में सुरक्षा
के नाम तैनात गार्ड भी अस्पताल परिसर में होने वाले झगड़े में मूकदर्शन की
भूमिका में खड़े नजर आते हैं जबकि सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए
जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!