Press "Enter" to skip to content

अनियमितता बरतने पर 8 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक के खिलाफ कार्रवाई / Shivpuri News


शिवपुरी/
जिला पंचायत के सीईओ एच.पी.वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत स्वीकृत संपूर्ण सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में अनियमितता बरते जाने पर संबंधित 08 ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने की कार्यवाही की है। 

सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण में अनियमितता के विरूद्ध की गई कार्यवाही में ग्राम पंचायत बिजरौनी सचिव संदीप यादव, ग्राम पंचायत बिजरौनी ग्राम रोजगार सहायक दिनेश यादव, ग्राम पंचायत बिजरौनी प्रधान जयपाल यादव, ग्राम पंचायत रामपुरी रोजगार सहायक कालू पेरलिया, ग्राम पंचायत रामपुरी सचिव आनंद यादव, ग्राम पंचायत रामपुरी प्रधान प्रवेश बाई यादव, ग्राम पंचायत बड़ोखरा सचिव तोरण सिंह, ग्राम पंचायत बड़ोखरा ग्राम रोजगार सहायक रिंकू जाट, ग्राम पंचायत बड़ोखरा प्रधान बैजंती बाई, ग्राम पंचायत बाहगां ग्राम रोजगार सहायक इंद्रसेन धाकड़, ग्राम पंचायत बाहगां प्रधान शारदा बाई आदिवासी, ग्राम पंचायत बाहगां सचिव सुरेश धाकड़, ग्राम पंचायत झिरी प्रधान नारायण परिहार, ग्राम पंचायत झिरी सचिव प्रबल प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत झिरी रोजगार सहायक जलज चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत भटनावर प्रधान अरूण शर्मा, ग्राम पंचायत भटनावर सचिव गजेन्द्र सिंह धाकड, ग्राम पंचायत भटनावर रोजगार सहायक रीता त्रिवेदी, ग्राम पंचायत बारई प्रधान कुसुम बाई आदिवासी, ग्राम पंचायत बारई सचिव पुरुषोत्तम कुशवाह, ग्राम पंचायत खतौरा प्रधान महेश यादव, ग्राम पंचायत खतौरा सचिव बलवंत सिंह यादव शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!