
शिवपुरी।
अभी तक हिन्दू धर्म के आयोजनों से राजनैतिक रूप से कांग्रेस दूरी बनाती
आर्ई है, लेकिन पहली बार शिवपुरी में कांग्रेस उत्साह पूर्र्वक चुनरी
यात्रा निकाल रही है और चुनरी यात्रा के लिए कांग्रेसियों एवं गैर
कांग्रेसियों में अभूत पूर्र्व उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 अप्रैल को
निकाली जा रही चुनरी यात्रा का स्थान-स्थान पर जोरदार स्वागत होगा। जगह-जगह
स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। राजेश्वरी मंदिर से बलारी माता के 30
कि.मी. लम्बे मार्ग पर चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु पैदल सफर करेंगे।
आयोजकों का दाबा है कि चुनरी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्र्ग प्रकोष्ठ ने इस वर्ष चुनरी
यात्रा निकालने का वीड़ा उठाया है जिसमें शहर वासियों को जोड़ा जा रहा है।
हालांकि कांग्रेस का कहना है कि यह राजनैतिक कार्र्यक्रम नहीं बल्कि माता
की भक्ति का कार्र्यक्रम है। लेकिन इस यात्रा के राजनैतिक निहितार्थ देखे
जा रहे हैं। चुनरी यात्रा दो अप्रैल को दोपहर 3 बजे माँ राजराजेश्वरी दरबार
से निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बलारपुर माता
मंदिर पहुंचेगी। इस आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता,
हरिओम राठौर, विजय शर्मा पूर्ण प्राणपण से लगे हुए हैं। चुनरी यात्रा
राजेश्वरी मंदिर से गुरूद्वारा रोड़, पुरानी शिवपुरी, आर्ईटीआई से झांसी
रोड़ होते हुए एनएच 25 पर पहुंचेगी यहां से यात्रा करर्ई गांव होते हुए
नेशनल पार्र्क वन विभाग की सीमा में स्थित माँ बलारपुर वाली माता के मंदिर
में पहुंचेगी जहां भक्तों से 108 फिट की चुनरी भेंट की जाएगी। आयोजकों का
कहना है कि इस यात्रा में सभी समाज के लोगों की भागीदारी है।






Be First to Comment