कुटीर के बाद सचिव द्वारा 10 प्रतिशत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल

कुटीर के बाद सचिव द्वारा 10 प्रतिशत मांगने का ऑडियो हुआ वायरल
मामला ग्राम पंचायत डामरौनखुर्द का
शिवपुरी। शासन की जनहितकारी योजनाओं को प्रशासनिक नुमांइदों द्वारा किस तरह पलीता लगाया जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण उस समय सामने आया जब एक सचिव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण से कुटीर के बदले में 10 परसेंट मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वारयल हुआ है। ऑडियो में ग्रामीण द्वारा जब सचिव से एक हजार देने की गुहार लगाई जा रही थी तो सचिव ने साफ कह दिया कि मैंने पहले ही तुम्हें बता दिया कि कुटीर बनवाने में 10 से 15 हजार रुपए का खर्चा आएगा अर्थात् 10 परसेंट लगेगा। मुझे पैसे चाहिए तभी काम होगा मुझ पर कोई अहसान नहीं करा है। इस पर गिड़गिड़ाते हुए किसान ने कहा कि मैं बहुत गरीब हूं और तुम्हें तो मेरे काम करा दो। सचिव का कहना था कि यह सिस्टम ऊपर से चलता है और मैं क्या अपनी तनख्वाह में से दूंगा अगर नहीं दे सकते तो फिर तुम्हारा काम नहीं होगा। सूत्रों की मानें तो उक्त ऑडियो करैरा  विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डामरौनखुर्द पंचायत सचिव दिनेश गुप्ता ग्राम के  पातीराम परिहार के बीच हुई बातचीत की है।

संबंधित खबरें