Press "Enter" to skip to content

जानिए कल और परसों कहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी/ 11 के.व्ही. चीलोद, जलमंदिर, 33 के.व्ही. माढ़ा एवं राई फीडर पर 05 फरवरी को तथा 33 के.व्ही.सीएमओ फीडर पर 06 फरवरी को आवश्यक रख-रखाव के कार्य किए जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही. चीलोद, जलमंदिर फीडरों के बंद रहने से प्रातः 07.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक सहीसपुरा, फिजिकल, नारायण आटा चक्की के आसपास का क्षेत्र एवं 14 नम्बर कोठी, मामू पान वाली गली, मीट मार्केट आदि आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 के.व्ही. माढ़ा एवं राई फीडरों के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र माढ़ा, अकाझिरी एवं रन्नौद से जुड़े क्षेत्र, 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र राई एवं किलावनी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33 के.व्ही.सीएमओ फीडर 06 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 04 बजे तक 33 के.व्ही.उच्चदाब उपभोक्ता फिल्टर प्लांट सतनबाड़ा एवं इन्टेकवैल मड़ीखेड़ा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!