
शिवपुरी। पल्स
पोलियो अभियान के द्वितीय चरण में आज 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो
की दवा पिलाई गई। इसी क्रम में शिवपुरी बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर के नेतृत्व
में शासकीय नवीन माध्यमियक विद्यालय पुरानी शिवपुरी क्र.-1 के आदर्श नगर
के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली गई है। जिसके माध्यम से लोगों को पल्स
पोलियो की दवा पिलाने का संदेश दिया। उक्त रैली आदर्श नगर से होती हुई
झांसी रोड, राजपुरा रोड, लुहारपुरा होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
इस मौके पर बीआरसीसी के अलावा विद्यालय के राजेश शर्मा प्र. अ., कैलाश
भार्गव, कल्पना सिकरवार, ज्योति श्रीवास्तव, ज्योति भार्गव आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment