
आगरा और शिवपुरी के कलाकारों ने पेश की मातारानी की एक से बढ़कर एक भेेंटे
शिवपुरी।
शहर के न्यू ब्लॉक हंस बिल्डिंग के पास स्थित माँ काली दरबार में बीती रात
आयोजित विशाल जागरण सुबह 4 बजे तक जारी रहा। माँ काली दरबार के प्रमुख मदन
गोयल ने माँ की आरती करके कार्यक्रम की शरुआत की। इस दौरान आगरा के जाने
माने कलाकार सुमित शर्मा ने मातारानी की एक से बढ़कर एक भेंटे प्रस्तुत की
कार्यक्रम में मौजूद महिला, पुरुष जमकर नाचते रहे। एक और जहाँ बाहर से आये
कलाकारों ने कार्यक्रम में मधुर तान छेड़ी तो दूसरी ओर शिवपुरी के कलाकार
भी पीछे नही रहे। कृष्णा म्यूजिकल गु्रप के विपिन सेन और बृजपाल तोमर ने भी
एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किये। माँ काली के दरबार में होने वाला
जगराता सभी भक्तों की और से मिलकर आयोजित किया जाता है, जिसका नवरात्रि में
विशेष महत्व रहता है। जागरण में जिलेभर से आये लोग शामिल हुए। दरबार में
चेत और शारदेय नवरात्र में पंचमी को बीते 30 सालों से जागरण होता आ रहा है।
यहाँ साते ंऔर चौदस
इन गीतों पर नाचे भक्त
जगराते
के दौरान आजा माँ एक बार मेरे घर आजा माँ, बमलेहरी, माँ मेरे घर के सामने
तेरा घर हो सहित कई अन्य गीतों पर नर, नारी और बच्चे नाचते गाते रहे।
माँ काली को लगा 56 भोग
दरबार
में माँ काली के समक्ष 56 भोग भी सजाया गया। विविध प्रसाद को शामिल कर 56
भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण भक्तो के बीच किया गया।






Be First to Comment