Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय किरार (धाकड) समाज की महापंचायत संपन्न

समाज में व्याप्त  कुरूतियो को मिटाने की बनी सहमति
बैराड

बैराड क्षेत्र के दुल्हारा गांव के शिव मंदिर पर अखिल भारतीय किरार धाकड क्षत्रिय समाज की महापंचायत एवं होली मिलन समारोह बडी धूमधाम से हजारों स्वजातीय बंधूओं के बीच शिवमंदिर दुल्हारा पर सादगी पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक प्रहलाद भारती विशिष्ट अतिथि बृजमोहन धाकड पिपरघार शिवनारायण किलावनी वाले संत श्री  लहरी बाबा शनि आश्रम गुरावल  विनोेद धाकड एडवोकेट हिम्मतगढ कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजीलाल पटवारी नदौरा वालो ने की। इस अवसर पर उपस्थित धाकड बंधुओं ने समाज में व्याप्त कुरूतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हे दूर करने के उपाय बताये। सब ने अपने -अपने उदबोदधन में लडकीयों की शिक्षा समाज के युवाओं को बर्बाद करती नशाखोरी पर जोर दिया । इसके अलावा दहेज प्रथा पर उपस्थित जन समुदाय ने मृत्यु भोज दहेज प्रथा विवाह में होने वाले खर्चो पर अपने-अपने विचार रखे। गहन विचार विमर्श के बाद उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने हाथ खडे करके मृत्यूभोज को बंद किये जाने विवाहों में होने वाले खर्चों (बैंड डीजें आतिशबाजी) को रोकने तथा टीका भात में कम से कम लोगों को ले जाने पर सहमति बनी। श्री संत श्री लहरी बााबा शनि मंदिर गुरावल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमे सच्चा समाज सेवक बनने के लिये पहले हिन्दू धर्म का अनुसरण करना पडेगा। आज हमारी  पीढी धर्म से दूर होती जा रही है। जो कि युवा पीढी मे नशाखोरी एवं फिजुल खर्ची बडो के प्रति आदार सम्मान की भावना का आभाव भौतिकवादी जीवन की लालसा को बढावा दे रही है। इसलिये उन्होने उपस्थित समाज बंधुओ से आग्रह किया की अपने-अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कार बान बनाये जिससे समाज में व्याप्त कुरूतिया स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पोहरी विधायक  प्रहलाद भारती ने उपस्थित जनसमुदाय को समबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा समाज विकाश के पद पर अग्रसर हैं आज हमारे बेटा बेटी आई ए एस आई पी एस डॉ. इंजीनियर मजिस्टेªट बनकर समाज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में पोहरी विधानसभा जो कि अति पिछडा क्षेत्र माना जाता थां। उसकों विकासशील क्षेत्र बनाया मैने बिना किसाी भेदभाव और पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आप लोगो की सेवा की है। मेरे कार्यकाल में मेरे ऊपर किसाी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा हैं । इसके बाद उन्होने पोहरी में किराड समाज के लिये नवीन सामुदायिक भवन बनवाने का आश्वासन समाज बंधुओं को दिया तथा दुल्हारा ग्राम का तालाब की वजह से बैराड से दुल्हारा क्षेत्र के ग्रामों का संपर्क करवाने की बात को गंभीरता से लेते हुए उन्होने अमरोदी होते हुए रपटा एवं सडक निर्माण कराने का आश्वासन दिया । उन्होने कहा कि मैने उसकी डीपीआर बनाकर स्वीकृति  के लिये भेज दी है। उन्होने कहा कि किराड समाज अपनी ऊर्जा केा समाज हित एवं देश हित में सभी समाजों को साथ लेकर प्रेम और भाईचारा स्थापित करते हुए लगाये । इसके बाद जनपद अध्यक्ष प्रदुम्न वर्मा ने अपने सारगर्वित उदबोदन मे कहा कि मे समाज के हितो एवं समाज के विकास के लिये दृंढ संकल्पित हू। जहा समाज को मेरी आवश्यकता होगी। मै वहा समाज हित के लिये अपना खून पसीना एक कर दूंगा और उन्होने अपने उदबोदन मे लडकियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया उन्होने कहा कि लडकिया शिक्षित होगी तो वो दो कुलों को रोशन करेंगी तथा लडकिया शिक्षित होगी तो दहेज प्रथा स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द चकराना ने समाज मे व्याप्त बुराईयों पर प्रकाश डालते हुए युवा शक्ति का महत्व बताते हुए सभी युवाओं से आग्रह किया कि वो अपनी ऊर्जा को व्यासनों में व्यर्थ में नष्ट न करते हुए उसे शिक्षा एवं व्यवसाय मे लगाये। तथा फिजूल खर्चो को रोके।
 किरार धाकड क्षत्रिय हितकारणी सभा बैराड की ओर से जगदीश धाकड गोबरा पूर्व मंडी अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल धाकड नदौरा रामबाबू धाकड डॉ श्रीनिवास धाकड पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ शिवसिंह धाकड भाजपा पार्षद रामस्वरूप बेंचाई डॉ दामोदर धाकड माखन सिंह धाकड युवा जिलाध्यक्ष द्वारा  म्रत्युभोज बंद करने का   समाज में लोगो को समझाईस देकर एवं अपना अमूल्य समय एवं सहयोग दिया  इनकी सराहनीय पहल पर समाज में पूर्णतः मृत्युभोज बंद किया गया जिससे उन्हे  समाज की महापंचायत में उपस्थित समाज द्वारा े अपना अमूल्य सहयोग दिया जिसमें क्षेत्र के 14 गांव के लोगों को मृत्युभोज बंद की पहल पर  उन्हें शाल श्रीफल भेंट देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद माखन सिंह धाकड अखिल भारतीय किरार धाकड क्षत्रिय कल्याण महासभा के  युवा जिला अध्यक्ष नें समाज व्याप्त कुरूतियों को दूर करने के लिये सभी से आव्हान किया साथ ही एकजुटता से रहने की अपील की साथ ही उन्होने कहा कि हमें हमेंशा निजी स्वार्थाे को त्याग कर समाज हित में कार्य करना चाहिए जिससे समाज का बहुमुखी विकास हो सके। इसके बाद उपस्थित जनसमुदाय को लक्ष्मीनारायण धाकड बृजमोहन धाकड डॉ जनवेद सिंह वर्मा भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि ज्ञानीचंद्र वर्मा शिक्षक कल्याण चंद्र वर्मा शिक्षक दुल्हारा विनोद धाकड एडवोकेट रामजीलाल धाकड रामबाबू धाकड बरोद दिनेश धाकड विजरौनी बनियाराम धाकड दुल्हारा बाय एस वर्मा बीलपुरा सुरेश धाकड एडवोकेट सुरेश धाकड एडवोकेट सुरेश धाकड राठखेडा वीरेन्द्र धाकड कोलारस भमरसिंह धाकड दुल्हारा रामप्रकाश धाकड आमतला डॉ श्रीनिवास धाकड धौंधा पुषोत्तम धाकड पिपरघार माखन सिंह धाकड जिला अध्यक्ष नवयुवक किरार समाज सुनील धाकड भानगढ आदि ने जनसमुदाय को संबोधित किया । इसके अलावा डॉ शिवसिंह धाकड पार्षद बैराड फेरन सिंह धाकड कोलारस सुरेश धाकड कोलारस उद्धम सिंह धाकड मंडी अध्यक्ष बदरवास महेश धाकड कोलारस गणेश धाकड कोलारस दौलतराम धाकड शिक्षक परीक्षा भोलाराम वर्मा शिक्षक सुरेश धाकड पाटई रघुवीर धाकड डॉ दामोदर धाकड जनपद सदस्य धौरिया शैलेन्द्र धाकड मकलीजरा शैतान धाकड डांगवर्बे मुरारी लाल धाकड नक्टू पूर्व सरपंच धौरिया अखलेश महादुले एडवोकेट शिवनारायण धाकड एडवोकेट महाराज सिंह धाकड एकडवोकेट डॉ हरिशंकर धाकड विष्णू प्रसाद धाकड स्वामी विवेकान्नद स्कूल संचालक हरिसिंह धाकड रायपुर सुनील धाकड बछौरा मनोज धाकड धाकड फोटोग्राफर जगदीश धाकड शिक्षक मोहर सिंह धाकड बगवासा कार्यक्रम के अंत में आभार जगदीश धाकड गोबरा पूर्व मण्डी अध्यक्ष ने किया मंच का संचालन कल्याण सिंह वर्मा पैराडाईस पब्लिक स्कूूल बैराड भरत धाकड पोहरी द्वारा किया गया । क्षेत्रीय हजारों की संख्या में  समाज बंधू कार्यक्रम में उपस्थि हुये।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!