कहा-उन्हें पद पर बने रहने का कोर्ई अधिकार नहींउपाध्यक्ष के बयान से स्पष्ट है सिंध योजना में लगा रही है नपा प्रशासन अडंगा
शिवपुरी।
भाजपा नगर महामंत्री और पिछले नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के
रूप में खड़े हुए हरिओम राठौर ने नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्र्मा के उस बयान
पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्हेांने कहा है कि सिंध का पानी
एक साल में भी शिवपुरी नहीं आ पायेगा। श्री राठौर ने कहा कि इससे स्पष्ट
है कि सिंध जलावर्धन योजना में स्वयं नपा प्रशासन अडंगे लगा रही है ताकि
करोड़ों की जल सामग्री की खरीद में उसका कमीशन बरकरार रहे। श्री राठौर ने
सवाल किया है कि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा
बतायें कि उन्होंने ढार्ई साल में विकास का कौन सा काम किया है। नगर पालिका
के इस कार्र्यकाल में अभी तक जो भी काम हुए हैं और सिंध जलावर्धन योजना के
क्रियान्वयन में पूरी मेहनत विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे
सिंधिया की है। भाजपा नेता राठौर ने जनहित से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते
हुए नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा से इस्तीफे की
मांग की है।
प्रेस को जारी बयान में भाजपा नेता हरिओम राठौर ने कहा कि
हाल ही में अपने निर्र्वाचन क्षेत्र शिवपुरी के दौरे पर आईं यशोधरा राजे
सिंधिया ने जलावर्धन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सिंध का पानी जून
माह तक शिवपुरी में आ जाएगा और यदि ऐसा नहीं हुआ तो दोशियान कंपनी को ब्लैक
लिस्टेड कर दिया जाएगा। लेकिन नगर पालिका परिषद की बैठक में नपा उपाध्यक्ष
अन्नी शर्मा ने एक साल तक सिंध का पानी शिवपुरी नहीं आने की बात कर जनता
का मनोबल गिराने का कार्र्य किया है। जबकि सिंध जलावर्धन योजना की
क्रियान्वयन एजेंसी स्वयं नगर पालिका है। श्री राठौर ने वर्र्तमान नपा
प्रशासन पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि इस परिषद का विकास कार्र्यो
में कोर्ई योगदान नहीं है। नगर पालिका के अभी तक जो विकास कार्य हुए हैं वह
यशोधरा राजे की देन है। सिंध जलावर्धन योजना के क्रियान्वयन के लिए भी वह
पूरी ताकत से लगी हुई हैं, लेकिन कांग्रेस शासित नगर पालिका उनके कार्यो
में अडंगे लगाने का कार्य कर रही है। शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है तथा
रात्रि में कॉलोनियों में स्ट्रीट लार्ईट न जलने से अंधेरा छाया रहता है।
ग्रीष्म ऋतु में शहर में मच्छरोंं की भरमार है, लेकिन नगर पालिका द्वारा
नालियों की सफाई और डीडीटी छिड़काव का कोर्ई कार्र्य नहीं किया जा रहा है।
नगर पालिका कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है। श्री राठौर का
आरोप है कि एक साल तक सिंध का पानी शिवपुरी न आने की बात कहकर नपा प्रशासन
करोड़ों की पार्ईप खरीद को जायज ठहराने का कार्र्य कर रहा है।






Be First to Comment